अमीन पटवारी की गणित सवाल वह क्लास | Amin Patwari Maths Class Solution with Class

Amin Patwari Maths Class Solution नमस्कार आज इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को गणित गणित के सवाल वह वीडियो के माध्यम से इसके हल को बताया सभी सवालों को टाइप के अनुसार रखा गया है वीडियो के माध्यम से इसके उत्तर सहित हल किया गया है।

Amin Patwari Maths Class Solution आज आप सभी के लिए यहाँ गणित के अलग – अलग प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं पहले आप इसे अपने कॉपी में हल कीजिये उसके बाद वीडियो के माध्यम से अपना उत्तर देख सकते हैं यदि कोई बात कहना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Amin Patwari Maths Class Solution

समीकरण आधारित प्रश्न (Equation Based Questions)

  1. एक धनात्मक संख्या से 4 कम करने पर वह उसके व्युत्क्रम की 21 गुना के बराबर हो जाती है। वह संख्या क्या है?
    (a) 3 (b) 7 (c) 5 (d) 9
  1. यदि किसी संख्या में ½ जोड़ दिया जाए और फिर उस योगफल को 3 से गुणा किया जाए, तो उत्तर 21 प्राप्त होता है। संख्या बताइए।
    (a) 6.5 (b) 5.5 (c) 4.5 (d) -6.5
  1. किसी संख्या का 4/5 भाग उसके 3/4 से 8 अधिक हो, तो संख्या क्या है?
    (a) 130 (b) 120 (c) 160 (d) 150
  1. किसी संख्या के 50% को 50 में जोड़ने पर वह उसी संख्या के बराबर हो जाता है। वह संख्या क्या है?
    (a) 50 (b) 100 (c) 150 (d) 75

क्रमागत संख्याओं से संबंधित प्रश्न (Consecutive Number Questions)

  1. 5 से विभाज्य तीन क्रमागत प्राकृत संख्याओं का योग 225 है। उनमें सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
    (a) 85 (b) 75 (c) 70 (d) 80
  1. चार लगातार विषम संख्याओं का औसत 40 है। सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
    (a) 42 (b) 45 (c) 43 (d) 44
  1. 4 क्रमागत सम संख्याओं का औसत 51 है। तो तीसरी संख्या क्या है?
    (a) 46 (b) 52 (c) 54 (d) 56
  1. तीन क्रमागत विषम संख्याओं का गुणनफल 1287 है। सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
    (a) 9 (b) 11 (c) 13 (d) 17
    व्याख्या: 1287 = 9×11×13, अतः सबसे बड़ी संख्या 13 है।
  1. यदि तीन क्रमागत संख्याओं का योग 15 है, तो मध्य संख्या का वर्ग क्या होगा?
    (a) 16 (b) 25 (c) 36 (d) 9

घन और वर्ग से संबंधित प्रश्न (Cube & Square Questions)

  1. प्रथम 13 प्राकृतिक संख्याओं के घनों का औसत क्या होगा?
    (a) 196 (b) 364 (c) 485 (d) 637
  1. प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का औसत क्या है?
    (a) 55.5 (b) 45.6 (c) 38.5 (d) 40.5
  1. 13 + 23 + 33 + … + 103 का मान क्या है?
    (a) 5500 (b) 3025 (c) 6025 (d) 2975

परिमेय, अपरिमेय एवं वास्तविक संख्याएँ (Rational, Irrational & Real Numbers)

  1. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    (a) प्रत्येक प्राकृतिक संख्या एक वास्तविक संख्या है।
    (b) प्रत्येक वास्तविक संख्या एक परिमेय संख्या है।
    (c) प्रत्येक पूर्णांक एक परिमेय संख्या है।
    (d) प्रत्येक प्राकृतिक संख्या एक पूर्णांक है।

व्याख्या: कथन (b) सही नहीं है क्योंकि वास्तविक संख्याओं में परिमेय और अपरिमेय दोनों सम्मिलित होते हैं।

गुणनफल एवं अनुपात से संबंधित प्रश्न (Product & Ratio Questions)

  1. दो धनात्मक पूर्णांकों का गुणनफल 2048 है और एक संख्या दूसरी संख्या की दोगुनी है। तो छोटी संख्या क्या है?
    (a) 32 (b) 64 (c) 16 (d) 1024
  1. सभी तीन अंकीय संख्याओं का योग क्या है?
    (a) 8901 (b) 494550 (c) 8991 (d) 8991

विभाज्यता से संबंधित प्रश्न (Divisibility Questions)

  1. दिए गए मान में से कौन-सा 12 से पूर्णतः विभाज्य है?
    (a) 3470 (b) 7236 (c) 1426 (d) 2427
  1. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 11 का गुणक है?
    (a) 978626 (b) 447355 (c) 112144 (d) 869756
  1. यदि 72*72 को 9 से विभाजित किया जा सकता हो, तो * का अंक कौन-सा होगा?
    (a) 3 या 6 (b) 2 या 4 (c) 5 या 8 (d) 0 या 9

अंकों पर आधारित प्रश्न (Digit Based Questions)

  1. दो अंकों की एक संख्या में इकाई का अंक दहाई के अंक से दोगुना है और यदि उनके योग में से 2 घटाया जाए, तो अंतर उस संख्या के 1/6 के बराबर है। वह संख्या क्या है?
    (a) 26 (b) 23 (c) 24 (d) 25
  1. 1 से 90 तक की संख्याओं में अंक 7 कितनी बार आता है?
    (a) 19 (b) 18 (c) 20 (d) 10
  1. 200 से 300 के बीच कितनी संख्याएँ हैं जो पूर्ण घन (Perfect Cube) हैं?
    (a) 1 (b) 2 (c) 3 (d) 4
  1. 0.6 और 0.6% के बीच क्या अंतर है?
    (a) 5.94 (b) 0.594 (c) 60 (d) 54

प्रतिशत से संबंधित प्रश्न (Percentage Based Questions)

  1. एक कक्षा में छात्रों की संख्या 20% बढ़कर 66 हो जाती है, तो प्रारंभिक संख्या कितनी थी?
    (a) 45 (b) 50 (c) 55 (d) 60
  1. एक संख्या में 84 की वृद्धि की जाती है, तो वह स्वयं का 107% हो जाता है। वह संख्या क्या है?
    (a) 600 (b) 900 (c) 1500 (d) 1200

Amin Patwari Maths Class Solution यहां पर यह दो क्लासेस दिए गए हैं जिस पर इस प्रश्न का सभी सॉल्यूशन वीडियो में बताया गया है जिससे आपको अच्छे से समझ में आएगा कि किस प्रकार से सवालों को हल किया गया है और ऊपर में सभी सवालों के टाइप दिए गए हैं जहां से आप सवाल देख सकते हैं और नीचे वीडियो का सॉल्यूशन देख सकते हैं धन्यवाद!

महत्वपूर्ण लिंक

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
2उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment