गणित में प्रतिशत चैप्टर के नोट्स व क्लास | CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes नमस्कार आज इस पोस्ट में आप सभी को गणित के प्रतिशत जिसे (परसेंटेज) कहते हैं इस चैप्टर का सभी टाइप के प्रश्नों का वीडियो क्लासेज के माध्यम से उत्तर दिया गया है सबसे पहले यहां पर Questions दिए गए हैं इन प्रश्नों को आप हल करें यदि आपको कोई भी प्रश्न में परेशानी जाता है या आप उसका कॉन्सेप्ट भूल चुके हैं तो नीचे वीडियो क्लास देखकर उसे क्लियर करें अर्थात अपने पूरे कांसेप्ट को समझें।

यहां पर सभी टाइप में प्रश्नों को शामिल किया गया है जिससे आपका सभी टाइप को समझने में आसानी होगा और एक जगह पर सभी टाइप को रिवीजन कर सकते हैं तो इन प्रश्नों को ध्यान दें और नीचे वीडियो क्लासेज के माध्यम से इसका उत्तर जरुर देखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Type – 1 (साधारण क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक संख्या में 84 की वृद्धि की जाती है, तो वह स्वयं का 107% हो जाता है। वह संख्या क्या है?

(a) 600

(b) 900

(c) 1500

(d) 1200

  1. किसी संख्या का 32% उसी संख्या के 17% से 120 अधिक है। संख्या का मान क्या है?

(a) 900

(b) 860

(c) 940

(d) 800

Type- 2 (वृद्धि / कमी आधारित क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक ग्राहक सेब की कीमत में 33.33% की वृद्धि के कारण 16 रु. में 4 सेब कम खरीद पाता है। सेब की वास्तविक कीमत (पैसे में) कितनी है ?

(a) 100

(b) 125

(c) 150

(d) 400/3

  1. यदि A, B से 6 गुना ज्यादा है, तो B, A से कितने प्रतिशत कम है?

(a) 64.82

(b) 83.33

(c) 28.56

(d) 85.71

Type -3 (आय – व्यय पर आधारित क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. रमन अपनी आय का 80% व्यय कर देते हैं। यदि उसकी आय में 25% की वृद्धि होती है तथा उसके व्यय में 10% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

(a) 17

(b) 70

(c) 77

(d) 85

  1. दो मजदूर A और B को प्रति दिन कुल 650 रु. का भुगतान किया जाता है। यदि A को होने वाला भुगतान, B को होने वाले भुगतान का 160 प्रतिशत है, तो B को कितना भुगतान (रु. में) किया जाता है?

(a) 250

(b) 400

(c) 350

(d) 450

  1. एक व्यक्ति अपनी आय का 15% खर्च कर देता है। यदि उसका खर्च रु. 75 हो, तो उसकी आय (रुपयों में) ज्ञात कीजिए।

(a) 400

(b) 300

(c) 750

(d) 500

Type – 4 (मिश्रण आधारित क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक सीसा अयस्क की खान में धातुओं की प्रतिशतता 60% है। अब धातुओं में रजत की प्रतिशतता 3/4% है और शेष सीसा है। यदि इस खान से निकाले गए अयस्क का द्रव्यमान 8000 किग्रा. है, तो सीसा का द्रव्यमान (किग्रा. में) है-

(a) 4764

(b) 4761

(c) 4762

(d) 4763

  1. एक लोहा, रेत और शीशा के मिश्रण में 20% लोहा, 38% शीशा और शेष रेत है। 400 ग्राम मिश्रण में रेत कितनी है ?

(a) 186 ग्राम

(b) 168 ग्राम

(c) 170 ग्राम

(d) 100 ग्राम

Type -5 (परीक्षा में पास – फेल क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होते हैं। वह 67 अंक पाता है और 13 अंकों से विफल हो जाता है। अधिकतम अंक क्या है?

(a) 300

(b) 200

(c) 150

(d) 240

  1. दो विद्यार्थियों ने एक परीक्षा दी। उनमें से एक ने दूसरे से 12 अंक अधिक प्राप्त किए और उसके अंक उन दोनों के अंकों के योग का 60% थे। उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंक हैं-

(a) 21 और 9

(b) 25 और 13

(c) 30 और 18

(d) 36 और 24

Type – 6 (मतदान के क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक चुनाव में एक उम्मीदवार जिसे 84% मत प्राप्त हुए 476 मतों के बहुमत से निर्वाचित होता है। डाले गए मतों की कुल संख्या कितनी है?

(a) 810

(b) 600

(c) 700

(d) 900

  1. एक नगर में मतदाताओं की संख्या 120000 है। उनमें A तथा B के बीच के एक चुनाव में, 75% मतदान करने जाते हैं। तदनुसार, यदि B को, डाले गए मतों के 45% मत मिले हों, तो A को कितने मत मिले हैं?

(a) 49,500

(b) 47,000

(c) 49,000

(d) 47,900

Type- 7 (जनसंख्या में वृद्धि / कमी क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक शहर की वर्तमान जनसंख्या 26010 है। उसमें प्रत्येक वर्ष 2% की दर से वृद्धि होती है। 2 वर्ष पहले शहर की जनसंख्या क्या थी ?

(a) 25000

(b) 25100

(c) 25200

(d) 25500

  1. एक गांव में महामारी फैली जिससे 5% जनसंख्या की मृत्यु हो गई शेष में से 20% आतंकित होकर भाग गए। यदि वर्तमान जनसंख्या 4655 है, तो गांव की मूलरूप से जनसंख्या कितनी थी?

(a) 6000

(b) 5955

(c) 6125

(d) 5995

Type- 8 (क्षेत्रफल / आयतन से क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. यदि एक आयत की लंबाई में 20% की वृद्धि तथा चौड़ाई में 30% की वृद्धि की जाती है, तो आयत के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

(a) 50

(b) 46

(c) 56

(d) 62

Type – 9 (विविध क्वेश्चन) CG Amin Patwari Math Percentage Class Notes

  1. एक व्यक्ति अपनी 75% राशि पहली बाजी में, शेष की 75% दूसरी बाजी में और शेष की 75% तीसरी बाजी में हार गया और केवल रु. 2 लेकर अपने घर पहुंचा। उसकी प्रारंभिक राशि कितनी थी ?

(a) 64 रु.

(b) 128 रु.

(c) 256 रु.

(d) 512 रु.

  1. एक स्कूल में 1400 छात्र हैं, उनमें 25% चश्मा लगाते हैं और चश्मा लगाने वालों में 2/7 लड़के हैं। स्कूल में कितनी लड़कियां चश्मा लगाती हैं?

(a) 250

(b) 100

(c) 200

(d) 300

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
2उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment