MCQ Practice कंप्यूटर के परिचय से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन | Computer Introduction MCQ Solve SolStudy

Computer Introduction MCQ Solve SolStudy नमस्कार आज इस पोस्ट में आप सभी को कंप्यूटर के परिचय से संबंधित जितने भी ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन है वह दिया गया है यह सवाल अलग-अलग परीक्षा में पूछे गए हैं और ये टॉप के एग्जाम से क्वेश्चन बनाए गए हैं तो आप सभी के लिए यह सुनहरा मौका है इन प्रश्नों को विस्तार से देखें और अपने अपना कंप्यूटर के टॉपिक को क्लियर करें।

कंप्यूटर के कुछ ऐसे प्रश्न होते हैं जो बार-बार हर एक एग्जाम में पूछे जाते हैं और वह हमेशा पूछ जाते हैं तो सबसे पहले यदि आपको कंप्यूटर के बारे में पढ़ना है तो कंप्यूटर के परिचय से शुरुआत करें तो यहां पर कंप्यूटर के परिचय से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जो वस्तुनिष्ठ के रूप में है साथ ही यहां पर सभी प्रश्नों का विस्तार किया गया है जिससे आपका कॉन्सेप्ट भी क्लियर होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Computer Introduction MCQ Solve SolStudy

1.कम्प्यूटर के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

(a) यह एक लॉजिकल मशीन है और सूचना को प्रोसेस करती है

(b) इसने जो भी कोई सूचना स्टोर की है, यह उस तक पहुँच सकता है

(c) इसमें कोई भावावेश नहीं होता, इसकी अपनी कोई भावना या चाहत नहीं होती

(d) यह अप्रतिबन्धित ढंग से अपनी सूचना तक पहुँचता है

Ans : (d) कम्प्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रानिक मशीन है जो डाटा स्वीकार करता है, उसे भंडारित करता है, दिये गये निर्देशों के अनुरूप विश्लेषण करता है तथा विश्लेषित परिणामों को आवश्यकतानुसार निर्गत करता है। इसमें कोई भाववेश नहीं होता, क्योंकि यह सिर्फ दिये गये दिशा निर्देशों (Program) के अन्दर ही कार्य करता है।

2. Which one of the following statements is correct about a computer?/कंप्यूटर के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(a) A computer is composed of only software कंप्यूटर केवल सॉफ्टवेयर से बना होता है।

(b) A computer can organize all information on its own कंप्यूटर स्वयं सारी जानकारी व्यवस्थित कर सकता है।

(c) A computer is composed of only hardware कंप्यूटर केवल हार्डवेयर से बना होता है।

(d) An electronic device that stores, retrieves and processes data/यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा को संग्रहित, पुनः प्राप्त और संसाधित करता है।

Ans. (d) : कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है जो डेटा को संग्रहित, पुनः प्राप्त और संसाधित करता है।

3.The main parts of computer are-कम्प्यूटर के मुख्य भाग हैं

(a) 6

(b) 7

(c) 8

(d) 9

(Ans : (a) कम्प्यूटर के मुख्य भाग हैं- 1. CPU (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) 2. इनपुट डिवाइस (जैसे-की-बोर्ड, माउस, स्कैनर आदि) 3. आउटपुट डिवाइस (जैसे-प्रिंटर, मॉनिटर, स्पीकर आदि) 4. मेमोरी यूनिट (जैसे-रैम) 5. सेकेन्डरी स्टोरेज 6. कम्युनिकेशन डिवाइस

4.Which of the following is NOT a computer component?/निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर का एक घटक नहीं है?

(a) ALU/एएलयू (ALU)

(b) CPU/सीपीयू (CPU)

(c) Memory/मेमोरी

(d) Paper/कागज

Ans. (d) : एएलयू (ALU), सीपीयू (CPU) तथा मेमोरी कंप्यूटर के प्रमुख घटक हैं जबकि कागज कम्प्यूटर का घटक नही है।

5.निम्नलिखित में से कौन-सा पद कम्प्यूटर से संबंधित नही है?

(a) सी.पी.यू.

(b) मदरबोर्ड

(c) हार्ड डिस्क

(d) एरीथ्रोसाइट्स

Ans : (d) एरीथ्रोसाइट्स कम्प्यूटर से सम्बन्धित नहीं है जबकि कम्प्यूटर में चिपसेट मदरबोर्ड के नाम से जाना जाता है। रैम एक अस्थाई तथा हार्डडिस्क स्थाई मेमोरी होती है और CPU कम्प्यूटर का मुख्य भाग होता है जिसे कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहते हैं।

6.For converting raw input data into useful information, all computer systems perform the following basic process-रॉ इनपुट को उपयोगी जानकारी में बदलने के लिए, सभी कम्प्यूटर सिस्टम द्वारा निम्नलिखित मौलिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है-

(a) Input-Store-Process-output-Control इनपुट-स्टोर-प्रोसेस-आउटपुट-कंट्रोल

(b) Input-Process/इनपुट-प्रोसेस

(c) Process-Control-Output/प्रोसेस-कंट्रोल-आउटपुट

(d) Input-Store-Output/इनपुट-स्टोर-आउटपुट

Ans. (a) : रॉ इनपुट डाटा को उपयोगी जानकारी में बदलने के लिए सर्वप्रथम, इनपुट-स्टोर-प्रोसेस-आउटपुट-कंट्रोल के द्वारा कम्प्यूटर सिस्टम में मौलिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है

7.इनमें से कौन गणना का कार्य नहीं कर सकता?

(a) कैल्कुलेटर

(b) कम्प्यूटर

(c) प्रिन्टर

(d) मोबाइल फोन

Ans : (c) कैल्कुलेटर, कम्प्यूटर व मोबाइल फोन गणना संबंधी कार्यों को संपादित करते है जबकि प्रिंटर के द्वारा डेटा को प्रिन्ट करके हार्ड कापी तैयार की जाती है। इसकी मदद से कंप्यूटर पर बनाये जाने वाले रिपोर्ट की कई प्रतियाँ प्राप्त की जा सकती है।

8.In Computers, Users are also known as कम्प्यूटर में, यूजर को भी कहा जाता है।

(a) Humanware/ह्यूमनवेयर

(b) Fireware/फर्मवेयर

(c) Hardware/हार्डवेयर

(d) Freeware/फ्रीवेयर

Ans. (a) : कम्प्यूटर में उपयोगकर्ता को ह्यूमनवेयर भी कहा जाता है। जो कम्प्यूटर को ऑपरेट करता है।

9.The program instructions are represented in from which binary and stored in the they are fetched, decoded and executed by the CPU. प्रोग्राम के निर्देशों को बाइनरी में दर्शाया गया है और में संग्रहीत किया गया है जिसमें से वे सीपीयू द्वारा प्राप्त, डिकोड और निष्पादित किए गए हैं।

(a) memory

(b) memory and chip

(c) chip

(d) control unit

Ans : (a) कम्प्यूटर में कई प्रकार की मेमोरी होती है जिसमें प्रोग्राम इन्सट्रक्शन बाइनरी के रूप में संचित होता है और यही CPU के द्वारा डीकोड और फेच होता है।

10.Which of the following CPU registers is used to store data and intermediate results produced by the ALU? निम्नलिखित में से किस CPU रजिस्टर का उपयोग, डेटा और ALU द्वारा उत्पन्न किए गए मध्यवर्ती परिणामों को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है?

(a) Program counter/प्रोग्राम काउंटर

(b) Memory address register/मेमोरी एड्रेस रजिस्टर

(c) Accumulator/एक्युमुलेटर

(d) Instruction register/इंस्ट्रक्शन रजिस्टर

Ans. (c): कंप्यूटर में सबसे छोटी और सबसे तेज मेमोरी जो मेन मेमोरी का भाग नहीं होती है, रजिस्टर मेमोरी कहलाती है। एक्युमुलेटर रजिस्टर का उपयोग, डेटा और ALU द्वारा उत्पन्न किए गए मध्यवर्ती परिणामों (Intermediate results) को स्टोर करने के लिए किया जाता है। सी.पी.यू. में उपयोग होने वाले रजिस्टर – एक्युमुलेटर, डाटा रजिस्टर, एड्रेस रजिस्टर, प्रोग्राम काउंटर, मेमोरी डाटा रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर, मेमोरी बफर रजिस्टर, इंस्ट्रक्शन रजिस्टर।

11.A person is called computer literate if he/she is just able to: कोई व्यक्ति “कम्प्यूटर साक्षर” कहलाता है यदि वह सक्षम हो केवल

(a) Run need-based applications आवश्यक एप्लिकेशनों को चलाने में

(b) Create anti-virus software एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बनाने में

(c) Write programs/प्रोग्राम लिखने में

(d) Hack other computers दूसरे कम्प्यूटर को हैक करने में

Ans : (a) कोई व्यक्ति कम्प्यूटर साक्षर कहलाता है, यदि वह केवल आवश्यक एप्लीकेशनों को चलाने में सक्षम हो।

12.मस्तिष्क की तुलना किससे की जाती है?

(a) वैज्ञानिकों से

(b) मन से

(c) कंप्यूटर से

(d) विज्ञान से

Ans. (c) : मस्तिष्क मानव तंत्रिका तंत्र का केन्द्र है, जो हमारे विचारों, गतिविधियों, यादों और निर्णय को नियंत्रित करता है। जब गणितीय, गणना मात्रात्मक विश्लेषण और गेम शो प्रश्नों की बात आती है तो कंप्यूटर हर बार मानव मस्तिष्क को हरा सकता है।

13.Who is considered to be the Father of Modern Computers? आधुनिक कंप्यूटरों का जनक किसे माना जाता है?

(a) Gordon E Moore/गॉर्डन ई. मूरे

(b) Alan Turing/एलन ट्यूरिंग

(c) Charles Babbage/चार्ल्स बैबेज

(d) James Gosling/जेम्स गोसलिंग

Ans. (b) : एलन ट्यूरिंग को आधुनिक कम्प्यूटर का जनक कहा जाता है। उनका जन्म 23 जून, 1912 ई0 को इंग्लैण्ड शहर में हुआ था। उन्होंने ट्यूरिंग मशीन का आविष्कार किया जो एल्गोरिद्म और संगणना की अवधारणा के लिए विख्यात थी।

14.Which of the following is/are NOT valid characteristics of a computer system? निम्नलिखित में से कौन-सी कंप्यूटर सिस्टम की मान्य विशेषताएं नहीं हैं?

(i) बौद्धिक स्तर (IQ)

(ii) जवाबदेही (Accountability)

(iii) बहुपयोगिता (Versatility)

(iv) कर्मठता (Diligence)

(a) (ii) and (iii)/(ii) और (iii)

(b) (i) and (iv)/(i) और (iv)

(c) (iii) and (iv)/(iii) और (iv)

(d) (i) and (ii)/(i) और (ii)

Ans. (d): कंप्यूटर सिस्टम की मान्य (Valid) विशेषताएं निम्नलिखित है- (i) गति (speed) (ii) शुद्धता (Accuracy) (iii) निरन्तरता (Diligence) (vi) विविधता (Versatility) (v) विश्वसनीयता (Reliability) (vi) स्वचलित (Automation) (vii) भंडारण क्षमता (Storage Capacity) बौद्धिक स्तर (IQ) और जवाबदेही (Accountability) कंप्यूटर सिस्टम की मान्य विशेषताएं नहीं है अतः विकल्प (d) सही होगा।

15.A shows how operational attributes are linked together and contributes towards realising the computer’s/एक दिखाता है कि कैसे परिचालन विशेषताओं को एक साथ जोड़ा जाता है और कम्प्यूटर को साकार करने में योगदान देता है।

(a) component design/कम्पोनेट डिजाइन

(b) computer architecture/कम्प्यूटर आर्किटेक्चर

(c) computer working/कम्प्यूटर वर्किंग

(d) computer organization/कम्प्यूटर ऑगेनाइजेशन

Ans : (d) कम्प्यूटर ऑर्गनाइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जो कम्प्यूटर आर्किटेक्चर की तरह होती है और इसमें कम्प्यूटर आर्किटेक्चर को रियलाइजेशन करने के लिए ऑपरेशन एट्रीब्यूट को एक दूसरे से जोड़ते है।

16.A is the conceptual design and fundamental operational structure of computer system. a एक कम्प्यूटर सिस्टम की वैचारिक डिजाइन और मौलिक परिचालन संरचना है

(a) computer organisation/कम्प्यूटर ऑगेनाइजेशन

(b) component design/कम्पोनेट डिजाइन

(c) computer working/कम्प्यूटर वर्किंग

(d) computer architecture/कम्प्यूटर आर्किटेक्चर

Ans : (d) कम्प्यूटर आर्किटेक्टर एक सैद्धान्तिक बेसिक प्रक्रिया है। जिसके अन्तर्गत कम्प्यूटर की संरचना तैयार की जाती है।

17.Which among the following is the correct full form of BIOS? / निम्नलिखित में से कौन-सा BIOS का सही पूर्ण रूप है?

(a) Basic Input Operating System बेसिक इनपुट ऑपरेटिंग सिस्टम

(b) Basic Input Output Software बेसिक इनपुट आउटपुट सॉफ्टवेयर

(c) Basic Input Output System बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम

(d) None of these/इनमें से कोई भी नहीं

Ans. (c) : बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम पी.सी. के फर्मवेयर का एक प्रकार है। यह पीसी के बूटिंग प्रोसेस प्रक्रिया के दौरान प्रयोग होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम लोड करते समय BIOS कम्प्यूटर के सभी हार्डवेयर जैसे रैम, प्रोसेसर, की-बोर्ड, माउस, हार्डड्राइव आदि की पहचान करता है और इन्हें कॉन्फीगर करता है और इसके बाद ही कम्प्यूटर मेमोरी में ऑपरेटिंग सिस्टम लोड होता है।

18. कम्प्यूटर प्रोसेस द्वारा इन्फार्मेशन में परिवर्तित करता है-

(a) नम्बर को

(b) डाटा को

(c) इनपुट को

(d) प्रोसेसर को

Ans : (b) कम्प्यूटर डाटा को प्रोसेस द्वारा इन्फार्मेशन में बदलता है। डाटा अव्यवस्थित आँकड़ा या तथ्य है जबकि सूचना व्यवस्थित आँकड़ा या तथ्य है। डाटा प्रोसेस की पहले की अवस्था है। साधारणतः डेटा को दो भागों में विभाजित करते है-1. संख्यात्मक डेटा 2. अल्फान्यूमेरिक डाटा

19. कम्प्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है?

(a) संख्या को

(b) चिह्न को

(c) दी गई सूचनाओं को

(d) चिह्न व संख्यात्मक सूचना को

Ans : (c) डाटा कोई भी सूचना हो सकती है जिसे कम्प्यूटर प्रयोग करता है एवं अनेक कार्यों के लिए सेव करके रखता है। कम्प्यूटर डाटा प्रोसेसिंग या कम्प्यूटर द्वारा संग्रहीत जानकारी है जिसमें टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो क्लिप, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम या अन्य प्रकार के डाटा हो सकते है।

20. Which material is used to manufacture Computer Chips? कम्प्यूटर चिप्स के निर्माण में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

(a) Silver/चांदी

(b) Iron/लोहा

(c) Gold/सोना

(d) Semiconductor/सेमीकंडक्टर

Ans : (d) कम्प्यूटर चिप्स के निर्माण में सेमीकंडक्टर पदार्थ का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर यह एक ठोस रासायनिक तत्व या यौगिक है जो कुछ परिस्थितियों में बिजली का संचालन कर सकता है।

23. IC chips used in computers are made of-कम्प्यूटर में प्रयोग होने वाली IC चिप बनी होती है?

(a) Silicon

(b) Chromium

(c) Lead

(d) Silver

Ans. (a) : कम्प्यूटर में प्रयोग होने वाली IC (Integrated Circuit) चिप सिलिकॉन की बनी होती है

24. किसे आधुनिक कम्प्यूटर का जनक माना जाता है?

(a) बिल गैट्स

(b) सुन्दर पिचाई

(c) चार्ल्स बैबेज

(d) स्टीव जॉब्स

Ans. (c) : आधुनिक कम्प्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज को माना जाता है। 1830 के दशक में इन्होंने विश्लेषणात्मक इंजन (Analytical Engine) को विकसित किया, जिसे आधुनिक डिजिटल कम्प्यूटर का अग्रदूत कहा जाता है।

25. Which of the following is NOT a part of the hardware of a computer? निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर के हार्डवेयर का एक भाग नहीं है?

(a) Monitor/मॉनिटर

(b) Keyboard/की-बोर्ड

(c) CPU/सीपीयू

(d) Microsoft office/माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस

Ans. (d) : हार्डवेयर कम्प्यूटर का वह पार्ट जिसे हम छू सकते है, हार्डवेयर कहलाता है जैसे की-बोर्ड, मॉनिटर, माउस, मदरबोर्ड, प्रिन्टर आदि। सॉफ्टवेयर – सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर प्रोग्राम का संग्रह होता है, जो कम्प्यूटर को निर्देश देता है इसके द्वारा आउटपुट मिलते है। जैसे-माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, असेम्बलर आदि।

26. कम्प्यूटर में डाटा का किस रूप में भण्डारण होता है?

(a) आक्टल

(c) डेसीमल

(b) हेक्सा-डेसीमल

(d) बाइनरी

Ans : (d) कम्प्यूटर में डाटा बाइनरी के रूप में भण्डारित होता है। बाइनरी संख्या 0 तथा 1 से मिलकर बनी होती है। बाइनरी संख्या को द्विआधारी संख्या भी कहा जाता है।

27. अपूर्ण तथ्यों का प्रतिनिधित्व करता है, और सार्थक ऑकड़ों का प्रतिनिधित्व करता है।

(a) Information, reporting/इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट

(b) Information, bits/इन्कार्मेशन बिट्स

(c) Records, bytes/रिकार्ड्स बाइट्स

(d) Data, information/डाटा इन्फार्मेशन

Ans : (d) जब कोई तथ्य प्रमाणित सूचना के रूप में नहीं होता तो उसे डेटा कहते है, रिकार्ड हमेशा अपूर्ण फैक्ट को प्रदर्शित करता है जबकि इन्फार्मेशन हमेशा अर्थ पूर्ण डेटा या सूचनाओं को प्रदर्शित करता है।

28. इन्फार्मेशन सिस्टम में अल्फा-न्यूमेरिक डाटा सामान्यतः क्या रूप लेता है?

(a) वाक्य और पैराग्राफ

(b) नंबर और अल्फाबेटिकल करेक्टर

(c) ग्राफिक और फिगर

(d) मानव-ध्वनि और अन्य ध्वनियां

Ans : (b) डाटा एक अपूर्ण तथ्य या आँकड़ा (Raw facts) है जिसका कोई अर्थ नहीं होता है। डाटा निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-1. अल्फाबेटिकल डाटा (A to Z) 2. न्यूमेरिक डाटा (0-9) 3. सिम्बोलिक डाटा (+, -, *, *, >, <) अतः इनफार्मेशन सिस्टम में अल्फान्यूमेरिक डाटा सामान्यतः नम्बर और अल्फाबेटिकल करेक्टर का रूप लेता है।

29. कम्प्यूटर पर जानकारी……… के रूप में स्टोर की जाती है।

(a) एनालॉग डाटा

(b) डिजिटल डाटा

(c) मॉडेम डाटा

(d) वाट्स डाटा

Ans : (b) कम्प्यूटर में सूचना ‘0’ और ‘1’ के रूप में स्टोर की जाती है जिसे डिजिटल डाटा कहते है। एक इलेक्ट्रॉनिक मेमोरी में बोल्टेज लेबल की अनुपस्थिति को ‘0’ द्वारा तथा एक निश्चित वोल्टेज लेबल की उपस्थिति को ‘1’ द्वारा दर्शाया जाता है। इस तरह ‘0’ और ‘1’ दो संख्या है जो कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की बाइनरी स्टेट को दर्शाते हैं, इन्हे बाइनरी डिजिट्स या बिट्स कहा जाता है।

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
2उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment