सांस्कृतिक और सामाजिक सुधार आंदोलन | Dharmik Andolan Modern History Study Notes Solstudy

Dharmik Andolan Modern History Study Notes Solstudy आज इस पोस्ट के माध्यम से भारत की आधुनिक इतिहास में सांस्कृतिक और सामाजिक सुधार आंदोलन के टॉपिक से प्रश्न पूछे गए हैं यह प्रश्न अलग-अलग परीक्षाओं से लिए गए हैं, अतः यह सभी प्रश्न अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रीवियस ईयर पेपर है।

इन सभी सवालों को जरूर हल करें और अपने कांसेप्ट को क्लियर करें आप जानते होंगे की इतिहास को कॉन्सेप्ट और स्टोरी और फैक्ट से जोड़कर हमें पढ़ना चाहिए अतः यदि आपने पहले भी थ्योरी पार्ट को पढ़ा है तो आसानी से आप यहां पर प्रश्नों को समझ पाएंगे यदि आप नहीं भी पड़े हैं तो भी आप यहां पर प्रश्नों के उत्तर को देखें इस उत्तर में विस्तार पूर्वक बताया गया है सभी जानकारी जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से रिलेट करके कांसेप्ट को भी क्लियर कर पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह प्रश्न आधुनिक भारत से है और यह प्रश्न अलग-अलग परीक्षाओं से लिए महत्वपूर्ण हैं यहाँ पर नोट्स भी प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपका कॉन्सेप्ट और आधुनिक इतिहास पर पकड़ मजबूत बन जाएगा।

Dharmik Andolan Modern History Study Notes Solstudy

1. स्वामी दयानंद सरस्वती ने प्रथम आर्य समाज 1875 ई. में कहां स्थापित किया था?

(a) बंबई

(b) लाहौर

(c) नागपुर

(d) अहमद नगर

स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा 1875 ई. में बंबई में आर्य समाज की

स्थापना की गई तथा 1877 ई. में इसका मुख्यालय लाहौर बनाया।

इन्होंने हिंदू धर्म को प्रतिष्ठित करने के लिए 10 सिद्धांतों की

स्थापना की। इनके विचार इनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’

में वर्णित हैं। स्वामी दयानंद को उनके धार्मिक सुधार प्रयासों के

कारण ‘भारत का मार्टिन लूथर’ कहा जाता है।

उत्तर-(a)

2. ‘आर्य समाज’ के संस्थापक कौन थे-

(a) एनी बेसेंट

(b) राजा राममोहन राय

(c) दयानंद सरस्वती

(d) विवेकानंद

उत्तर-(c)

3. औपनिवेशिक भारत में ‘आर्य समाज’ स्थापित करने वाले निम्नलिखित में से कौन थे ?

(a) स्वामी दयानंद

(b) आर.जी. भंडारकर

(c) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

(d) महादेव गोविंद रानाडे

उत्तर-(a)

4. ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया था?

(a) गुरु नानक देव जी

(b) दयानंद सरस्वती

(c) स्वामी विवेकानंद

(d) राजा राममोहन राय

उत्तर-(b)

दयानंद सरस्वती (मूलशंकर) ने अप्रैल, 1875 ई. में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन वैदिक धर्म की शुद्ध रूप से पुनः स्थापना करना था। आर्य समाज आंदोलन का प्रसार प्रायः पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ। 1877 ई. में आर्य समाज का मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया। जिसके उपरांत आर्य समाज का अधिक प्रचार हुआ। शुद्ध वैदिक परंपरा में विश्वास के चलते स्वामी जी ने ‘पुनः वेदों की ओर चलो’ का नारा दिया।

5. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?

(a) दयानंद सरस्वती

(b) केशव चंद्र

(c) राममोहन राय

(d) विवेकानंद

उत्तर-(d)

रामकृष्ण मिशन की स्थापना (1897 ई.) स्वामी विवेकानंद ने की थी। सर्वप्रथम मठ की स्थापना कलकत्ता के समीप वराह नगर में की गई, तत्पश्चात वेलूर (कलकत्ता) में मिशन की स्थापना की गई।

6. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?

(a) विवेकानंद

(b) रामकृष्ण

(c) एम.जी. रानाडे

(d) केशव चंद्र सेन

उत्तर-(a)

7. अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम कब बनाया था?

(a) 1813

(b) 1833

(c) 1835

(d) 1844

उत्तर-(c)

अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम 1835 ई. में बनाया था। भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनवाने में लॉर्ड मैकाले का महत्वपूर्ण योगदान था।

8. बुनियादी शिक्षा का विचार पहले किसने प्रस्तुत किया था?

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) राजा राममोहन राय

(c) महात्मा गांधी

(d) दयानंद सरस्वती

उत्तर-(c)

बुनियादी शिक्षा का विचार महात्मा गांधी ने अपनी वर्धा योजना (1937) में प्रस्तुत किया था। इससे डॉ. जाकिर हुसैन भी जुड़े थे। गांधीजी ने अपने हरिजन-पत्र में इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मातृभाषा में 7 वर्ष तक विद्या अध्ययन करवाया जाता था। इस योजना का मूलभूत सिद्धांत ‘हस्त उत्पादक कार्य’ था।

9. अलीगढ़ आंदोलन का संस्थापक कौन था?

(a) सर आगा खां

(b) मौलाना अल्ताफ हुसैन हाली

(c) मौलाना शिबली

(d) सर सैयद अहमद खां

उत्तर-(d)

अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक सर सैयद अहमद खां थे। सैयद अहमद खां ने 1875 ई. में अलीगढ़ में एक ‘एंग्लो-मुस्लिम स्कूल’ या मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की। वर्ष 1920 तक यही केंद्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हो गया।

10. अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना किसने की थी?

(a) मोहम्मद अली जिन्ना

(b) मुहम्मद अली

(c) शौकत अली

(d) सर सैयद अहमद खां

उत्तर-(d)

11. ‘नए भारत का पैगंबर’ किसे कहा जाता है?

(a) दयानंद सरस्वती

(b) श्री रामकृष्ण

(c) राजा राममोहन राय

(d) स्वामी विवेकानंद

उत्तर-(c)

राजा राममोहन राय को ‘भारतीय पुनर्जागरण का पिता’ तथा भारतीय राष्ट्रवाद एवं ‘नए भारत का पैगंबर’ कहा जाता है। इन्हें नवप्रभात का तारा तथा नवजागरण का अग्रदूत भी कहा जाता है।

12. निम्नलिखित में से किसे ‘भारतीय पुनर्जागरण का जनक’ माना जाता है?

(a) राजा राममोहन राय

(b) रवींद्र नाथ टैगोर

(c) स्वामी दयानंद सरस्वती

(d) स्वामी विवेकानंद

उत्तर-(a)

13. ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापक थे-

(a) स्वामी दयानंद सरस्वती

(b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

(c) राजा राममोहन राय

(d) स्वामी विवेकानंद

उत्तर-(c)

राजा राममोहन राय भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन के अग्रगामी थे। इन्होंने ही सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह का विरोध किया। इन्होंने ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना 1828 ई. में की और बहुदेववाद का विरोध किया।

14. इसके संस्थापक राजा राममोहन राय थे-

(a) ब्रह्म समाज

(b) रामकृष्ण मिशन

(c) प्रार्थना समाज

(d) आर्य समाज

उत्तर-(a)

15. ‘प्रार्थना समाज’ का संस्थापक कौन था?

(a) रामकृष्ण परमहंस

(b) स्वामी विवेकानंद

(c) आत्माराम पांडुरंग

(d) दयानंद सरस्वती

उत्तर-(c)

1867 ई. में केशव चंद्र सेन की प्रेरणा से बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। इसके प्रमुख संस्थापक डॉ. आत्माराम पांडुरंग एवं महादेव गोविंद रानाडे थे। प्रार्थना समाज का प्रमुख उद्देश्य जाति-पाति का विरोध, पुरुषों तथा स्त्रियों की विवाह की आयु में वृद्धि, विधवा विवाह, स्त्री शिक्षा आदि था।

16. राजा राममोहन राय ने किसके विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन का आयोजन किया था?

(a) जाति प्रथा

(b) सती प्रथा

(c) समाज में महिलाओं की अपमानजनक स्थिति

(d) व्यर्थ के धार्मिक अनुष्ठानों का पालन

उत्तर-(b)

राजा राममोहन राय ने सती प्रथा के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन का आयोजन किया था।

17. निम्नलिखित का मिलान कीजिए।

धर्म सुधार आंदोलन संस्थापक

(1) आर्य समाज (A) राजा राममोहन राय

(2) ब्रह्म समाज (B) दयानंद सरस्वती

(3) वेद समाज (C) आत्माराम पांडुरंग

(4) प्रार्थना समाज (D) केशवचंद्र सेन तथा के. श्रीधरतु नायडू

(a) 1-B, 2-A, 3-C, 4D

(b) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C

(c) 1-A, 2-B, 3-D, 4-C

(d) 1-B, 2-D, 3-A, 4C

उत्तर-(b)

धर्म सुधार आंदोलन संस्थापक

आर्य समाज दयानंद सरस्वती

ब्रह्म समाज राजा राममोहन राय

वेद समाज केशवचंद्र सेन तथा के. श्रीधरलु नायडू

प्रार्थना समाज आत्माराम पांडुरंग

18. उपनिवेशी भारत में कोलकाता में ‘एशियाटिक सोसाइटी’ की स्थापना किसने की थी?

(a) विलियम जोंस

(c) राजा रवि वर्मा

(b) ए.ओ. ह्यूम

(d) केशव चंद्र सेन

उत्तर-(a)

विलियम जोंस द्वारा 1784 ई. (हेस्टिंग्स के समय) में ‘द एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ की स्थापना की गई।

19. निम्नलिखित में से वह आयोग कौन-सा है जिसने सबसे पहले भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया?

(a) मैकाले आयोग

(c) हंटर आयोग

(b) चार्ल्स आयोग

(d) बेंटिक आयोग

उत्तर-(b)

सर्वप्रथम चार्ल्स वुड आयोग में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया गया। इस आयोग ने सुझाव दिया था कि ग्राम स्तर पर देशी भाषा के माध्यम से अध्ययन के लिए प्राथमिक पाठशालाएं स्थापित की जाएं और उनसे ऊपर जिला स्तर पर एंग्लो वर्नाक्यूलर हाईस्कूल एवं संबंधित कॉलेज खोले जाएं।

20. सर्वोदय का आशय है-

(a) संपूर्ण क्रांति

(c) सबका उत्थान

(b) असहयोग

(d) अहिंसा

उत्तर-(c)

सर्वोदय का अर्थ है-सबका उत्थान । सर्वोदय की अवधारणा महात्मा गांधी ने जॉन रस्किन की पुस्तक ‘अनटू दिस लास्ट’ से ग्रहण की थी।

21. 19वीं शताब्दी में सबसे पहले शुरू किया जाने वाला सुधार आंदोलन निम्नलिखित में से कौन-सा था?

(a) प्रार्थना समाज

(b) ब्रह्म समाज

(c) आर्य समाज

(d) रामकृष्ण मिशन

उत्तर-(b)

19वीं शताब्दी में सबसे पहले राजा राममोहन राय द्वारा 1828 ई. में ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की गई थी।

22. सत्य शोधक सभा के संस्थापक महाराष्ट्र में कौन थे?

(a) डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर

(b) डॉ. आत्माराम पांडुरंग

(c) गोपाल बाबा वाला

(d) ज्योतिबा फुले

उत्तर-(d)

सत्य शोधक समाज की स्थापना 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने की थी। जिसमें मानव अधिकारों एवं जाति प्रथा के उन्मूलन पर बल दिया गया। इन्होंने अपनी पुस्तक ‘गुलामगीरी (1872) एवं अपने संगठन ‘सत्यशोधक समाज’ के द्वारा पाखंडियों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

23. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(a) महात्मा गांधी

(b) ज्योतिराब फुले

(c) डॉ. बी.आर. अंबेडकर

(d) स्वामी विवेकानंद

उत्तर-(b)

24. औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए ‘शारदा सदन’ स्कूल की स्थापना किसने की?

(a) सरोजिनी नायडू

(b) पंडिता रमाबाई

(c) दयानंद सरस्वती

(d) महादेव गोविंद रानाडे

उत्तर-(b)

औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए ‘शारदा सदन’ स्कूल की स्थापना 1889 ई. में पंडिता रमाबाई ने मुंबई में की।

Solstudy solstudy log
क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
2उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment