हिंदी व्याकरण स्वर संधि वस्तुनिष्ठ प्रश्न विस्तार उत्तर | Hindi Sandhi Objective Type Question Notes SolStudy

Hindi Sandhi Objective Type Question Notes आप हिंदी को हमेशा से छोटा सब्जेक्ट मानते हैं और उसे परीक्षा के अंतिम दिनों में ही तैयारी करते हैं तो आप सभी के लिए कम समय में तैयारी करने हेतु सबसे बेहतरीन वस्तुनिष्ठ प्रश्न के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया है यह हिंदी के संधि विच्छेद का वस्तुनिष्ठ है Hindi Sandhi Objective Type Question Notes जिसमें सभी प्रश्नों को विस्तार से उत्तर दिया गया है

यदि आप यह सभी प्रश्न को हल करते हैं तो आने वाले सभी परीक्षाओं के लिए आप तैयार हो पाएंगे क्योंकि यह सभी प्रश्न अलग-अलग परीक्षाओं के लिए Important हैं यहां जितने भी प्रश्न है यह सभी प्रश्न अलग-अलग एग्जाम के पिछले साल पूछे गए हैं इसलिए यह प्रश्न – उत्तर महत्वपूर्ण हो जाते हैं इसलिए आपको इन सभी प्रश्नों को हल करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hindi Sandhi Objective Type Question Notes

1.’नयनाभिराम’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) नयना+अभिराम

(b) नयन+अभिराम

(c) नय+नाभिराम

(d) नयना+भिराम

उत्तर : (b) : ‘नयनाभिराम’ का सही संधि-विच्छेद ‘नयन+अभिराम’ है। यहाँ दीर्घ स्वर संधि है। जब अ, आ, इ, ई, उ, ऊ के बाद समान स्वर आये तो दोनों मिलकर दीर्घ स्वर हो जाते हैं।

जैसे- पुस्तक + आलय = पुस्तकालय (अ + आ + आ)।

2.’आज्ञानुपालन’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) आज्ञा + पालन

(b) आ + ज्ञानुपालन

(c) आग + यापालन

(d) आज्ञा + अनुपालन

उत्तर : (d): ‘आज्ञानुपालन’ का सही संधि-विच्छेद ‘आज्ञा + अनुपालन’ है। यहाँ दीर्घ स्वर संधि है। जब अ, आ, इ, ई, उ, ऊ एवं ऋ के बाद ह्रस्व एवं दीर्घ के रूप में समान स्वर आए तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ एवं ऋ हो जाते हैं।

3.’गीतांजलि’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) गीता + अंजलि

(c) गीतां + जलि

(b) गीता + अंजली

(d) गीत + अंजलि

उत्तर : (d): ‘गीतांजलि’ शब्द का सही संधि विच्छेद ‘गीत + अंजलि’ है। यहाँ पर दीर्घ स्वर संधि है।

4.’स्वर्गारोहण’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) स्वर + गारोहण

(b) स्वर्गा + रोहण

(c) स्व + गारोहण

(d) स्वर्ग + आरोहण

उत्तर : (d) : ‘स्वगरोिहण का संधि-विच्छेद = ‘स्वर्ग + आरोहण’ होता है। यहाँ पर दीर्घ स्वर संधि है।

5.’ब्रह्मर्षि’ का सही संधि विच्छेद कौन-सा है?

(a) ब्रह्म + रूषि

(b) ब्रह्म + रूषी

(c) ब्रह्म + ऋषि

(d) ब्रह्मा + ऋशि

उत्तर : (c) : ‘ब्रह्मर्षि’ का सही संधि-विच्छेद ‘ब्रह्म ऋषि’ होता है। स्वर संधि यदि अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, और ऋ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आएँ तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ और ऋ हो जाते हैं। जैसे पितृ ऋण पितृण, गिरि + ईश = गिरीश

6.’आग्नेयास्त्र’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) आग्नेय + अस्त्र

(c) आग्नेय + यास्त्र

(b) आग्नेयास +त्र

(d) आग + नेयास्त्र

उत्तर : (a) : ‘आग्नेयास्त्र’ का सही संधि विच्छेद ‘आग्नेय + अस्त्र’ होता है। यह दीर्घस्वर संधि का उदाहरण है।

7.’हिमालय’ का सही संधि-विच्छेद कौन-सा है?

(a) हिमा + लय

(b) हिमा + अलय

(c) हिमा + आलय

(d) हिम + आलय

उत्तर : (d) : हिमालय का सही संधि-विच्छेद- ‘हिम + आलय’ होगा, जो कि दीर्घ संधि का उदाहरण है। एक ही स्वर के दो रूप ह्रस्व या दीर्घ एक दूसरे के बाद आएं तो दोनों मिलकर दीर्घ स्वर हो जाते हैं।

8.गिरीश का संधि विच्छेद होगाः-

(a) गिरी + श

(c) गिर + ईश

(b) गिरि + ईश

(d) गिरा + श

उत्तर. (b): गिरीश का संधि-विच्छेद गिरि ईश होगा। यह दीर्घ संधि का उदाहरण है। यदि अ, आ, इ, ई, उ, ऊ और ‘ऋ’ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आएँ तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई ऊ और ‘ऋ’ हो जाते हैं। जैसे गिरि इंद्र = गिरींद्र

पृथ्वी + ईश = पृथ्वीश।

9.’कुशासन’ का संधि-विच्छेद’ होगा।

(a) कु + शासन

(b) कुशा + असन

(c) कुश + आसन

(d) कुशा आसन

‘कुशासन’ में दीर्घ संधि है। उत्तर. (c) : ‘कुशासन’ का संधि-विच्छेद ‘कुश आसन’ होगा।

10.’वार्तालाप’ का संधि-विच्छेद होगा-

(a) वार्ता + आलाप

(b) वार्ता + अलाप

(c) वार्त + आलाप

(d) वार्त + अलाप

दीर्घ संधि का उदाहरण है। उत्तर. (a): ‘वार्तालाप’ का संधि-विच्छेद ‘वार्ता आलाप’ होगा। यह

11.’देवीच्छा’ का संधि-विच्छेद होगा-

(a) देवि + इच्छा

(b) देवि + ईच्छा

(c) देवी + इच्छा

(d) देवी + ईच्छा

उत्तर. (c) : ‘देवीच्छा’ का संधि-विच्छेद ‘देवी इच्छा’ होगा। यह दीर्घ संधि का उदाहरण है। दो समान स्वर वर्ण मिलकर दीर्घ हो जाते हैं, यदि ‘अ’, ‘आ’, ‘इ’, ‘ई’, ‘उ’, ‘ऊ’ और ‘ऋ’ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आएँ, तो दोनों मिलकर क्रमशः ‘आ’ ‘ई’ ‘ऊ’ और ‘ऋ’ हो जाते हैं।

12.’मातृणाम्’ का शुद्ध संधि-विच्छेद है

(a) मात + ऋणाम्

(b) मातृ + ऋणाम् मातृषाम्

(c) मात + रिणाम्

(d) मातर + इणाम्

उत्तर. (b) : मातृ + ऋणाम् = मातृणाम् शुद्ध संधि विच्छेद है। इसमें दीर्घ संधि है। अ, आ, इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आये, तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ और ॠ हो जाता है, तो वहाँ दीर्घ संधि होती है।

जैसे पितृ ऋण पितृण, भानु उदय भानूदय,

गिरि ईश गिरीश।

13.’श्रद्धानंद’ का संधि विच्छेद क्या है?

(a) श्रद्धा + नंद

(b) श्रद्धा + आनंद

(c) श्र + द्धनंद

(d) श्रद्ध + आनंद

उत्तर : (b) ‘श्रद्धानंद’ शब्द का संधि विच्छेद है- श्रद्धा+आनंद। यह दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है। दीर्घ स्वर संधि में ‘अ’, आ, इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद समान स्वर (ह्रस्व या दीर्घ) आने पर दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ और ऋ हो जाते हैं। इसके कुछ अन्य उदाहरण हैं- अन्नाभाव, शिवालय, गिरीश, पितृण आदि।

14.’पुस्तकालय’ में कौन सी सन्धि है?

(a) दीर्घ

(c) वृद्धि

(b) गुण

(d) यण

उत्तर : (a) पुस्तकालय ‘पुस्तक+आलय’ में दीर्घ स्वर संधि है। इस संधि के नियमानुसार यदि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ के बाद समान स्वर (ह्रस्व या दीर्घ) अ, इ, उ, ऋ आये तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ, ऋ हो जाते हैं।

15.’धातूष्मा’ में प्रयुक्त सन्धि है-

(a) अयादि

(c) दीर्घ

(b) गुण

(d) यण्

उत्तर : (c) धातूष्मा = धातु ऊष्मा में दीर्घ स्वर संधि है। इसके नियमानुसार जब ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ के बाद हस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ आये तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ, ऋ बन जाते हैं। जैसे-लघु + ऊर्मि = लघूर्मि, सिंधु ऊर्मि सिंधूर्मि, साधु + ऊर्जा = साधूर्जा, वधू + उत्सव = वधूत्सव ।

16.भूर्ध्व का संधि विच्छेद है-

(a) भूः + ध्व

(b) भू + उर्ध्व

(c) भुः + ध्व

(d) भूः + व

उत्तर : (b) ‘भूर्ध्व’ का संधि विच्छेद भू उर्ध्व है। इसमें दीर्घ स्वर संधि है।

17.’सत्याग्रह’ का सही संधि-विच्छेद है-

(a) सत्या + ग्रह

(b) सत + आग्रह

(c) सत्य + ग्रह

(d) सत्य + आग्रह

उत्तर : (d) ‘सत्याग्रह’ का सही संधि विच्छेद ‘सत्य + आग्रह’ होगा। यहाँ दीर्घ स्वर संधि है। इसमें दो स्वर ‘अ’ और ‘आ’ मिलकर दीर्घ ‘आ’ बन जाते हैं।

18.दिये गये सन्धि विच्छेद में सही विकल्प चुनिए-रूपांतरण

(a) रूप + अंतरण

(c) रुपा + अंतरण

(b) रुप + आंतरण

(d) रुपा + आतरण

उत्तर : (a) ‘रूपांतरण’ का संधि विच्छेद ‘रूप + अंतरण’ होता है यह दीर्घ संधि है। ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ के बाद क्रमशः ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ स्वर आये तो दोनों मिलकर आ, ई, ऊ, ऋ हो जाते हैं।

19.वधूर्मि का सन्धि विच्छेद है

(a) वधू + उर्मि

(b) वधू + ऊर्मि

(c) वधु + उर्मि

(d) वधु + ऊर्मि

उत्तर : (b) दीर्घ संधि के अनुसार ह्रस्व या दीर्घ ‘अ’, ‘इ’, ‘उ’, के बाद क्रमशः समान ह्रस्व या दीर्घ ‘अ’, ‘इ’, ‘उ’, ऋ स्वर आएँ तो दोनों मिलकर दीर्घ (आ, ई, ऊ, ऋ) हो जाते हैं। जैसे-धर्म + अर्थ = धर्मार्थ वधू + ऊर्मि = वधूर्मि नारी + ईश्वर = नारीश्वर

20.’सरयूर्मि’ में सन्धि है-

(a) दीर्घ

(c) व्यंजन

(b) यण्

(d) स्वर

उत्तर : (a) ‘सरयूर्मि’ सरयू ऊर्मि’ में दीर्घ स्वर संधि है। इनके नियमानुसार जब ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ के बाद ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ आए तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ, ऋ हो जाते हैं।

21. ‘रत्नाकर’ का संधि विच्छेद होगा-

(a) रत्न + आकर

(b) रत्न आकार

(c) रत्ना + कर

(d) रति + आकार

उत्तर : (a) रत्न आकर, रत्नाकर का संधि विच्छेद है जो दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है। जब ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ, के बाद समान ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ आये तो दोनों मिलकर आ, ई ऊ, ऋ हो जाता है।

22.’भूर्जा’ का संधि-विच्छेद होगा :

(a) भूज + ओ

(b) भु + ऊर्जा

(c) भू + ऊर्जा

(d) भुज + र्रा

उत्तर. (c) : ‘भूर्जा’ का सन्धि विच्छेद ‘भू + ऊर्जा’ होगा। यह दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है। जब समान स्वर मिलते हैं तो उनका दीर्धीकरण हो जाता है।

23.दैत्य+अरिः = दैत्यारिः एक उदाहरण है-

(a) व्यंजन संधि का

(c) विसर्ग संधि का

(b) स्वर संधि का

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (b) दैत्य + अरिः दैत्यारिः में दीर्घ दीर्घ स्वर सन्धि है। इसका सूत्र अकः सवर्णे दीर्घः है। जब लघु या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ, के उपरांत लघु या दीर्घ समान स्वर आये तो दोनों के स्थान पर दीर्घ हो जाता है। जैसे अ+ अ = आ।

24. ‘विद्याभ्यास’ का सन्धि विच्छेद क्या होगा?

(a) विद्या + अभयास

(b) विद्य + अभ्यास

(c) विद्या + अभ्यास

(d) विद्या + भ्यास

उत्तर : (c) ‘विद्याभ्यास’ का संधि विच्छेद ‘विद्या + अभ्यास’ होता है। यहाँ दीर्घ संधि है। जब दो समान स्वर मिलते हैं तो उनका दीर्धीकरण हो जाता है। जैसे-विद्या ईश = रवीश, वधू + उत्सव आलय = विद्यालय, रवि + वधूत्सव आदि।

25.’शब्द + अर्थ’ संधि से कौन-सा शब्द बना है?

(a) शब्दअर्थ

(b) शब्दाअर्थ

(c) शब्दर्थ

(d) शब्दार्थ

उत्तर. (d) : शब्द + अर्थ ‘शब्दार्थ’ होगा। इसमें दीर्घ स्वर संधि है और शेष सभी विकल्प असंगत हैं।

26.निम्नलिखित विकल्पों में से ‘देवालय’ शब्द का सन्धि-विच्छेद चिह्नित कीजिए:

(a) देवा + लय

(c) देव + आलय

(b) देवाः + लय

(d) दे + वालय

उत्तर. (c) : ‘देवालय’ का संधि विच्छेद होगा ‘देव आलय’। यह दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है।

27.’छात्रावास’ में कौन सी सन्धि है? सही विकल्प बताइए।

(a) दीर्घ

(c) वृद्धि

(b) गुण

(d) अयादि

उत्तर. (a) : ‘छात्रावास’ में दीर्घ संधि है जिसका संधि विच्छेद है-छात्र + आवास। यह दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है।

28.दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है?

(a) रमेश

(c) उल्लंघन

(b) रामाधार

(d) प्रत्युत्तर

उत्तर. (b) : शब्द

विच्छेद संधि

रामाधार राम + आधार = दीर्घ

रमेश रमा + ईश = गुण

प्रत्युत्तर प्रति + उत्तर = यण्

उल्लंघन उत् + लंघन = व्यंजन

29.’अपीक्षते’ का सही संधि-विच्छेद है

(a) अपी + क्षते

(b) अप + ईक्षते

(c) अपि + ईक्षते

(d) अपि + इक्षते

उत्तर : (d) ‘अपीक्षते’ का सही संधि विच्छेद ‘अपि + इक्षते है। शेष दिए गए विकल्पों के संधि-विच्छेद असंगत हैं।

30.’अवनीश’ का सन्धि विच्छेद क्या होगा?

(a) अवन + ईश

(b) अव + नीश

(c) अवनि + ईश

(d) अवन + इश

उत्तर : (c) अवनीश का सन्धि विच्छेद ‘अवनि ईश’ होगा। इसमें दीर्घ स्वर संधि है। दीर्घ स्वर संधि में समान स्वरों का मेल होता है तथा दोनों स्वर मिलकर दीर्घ स्वर हो जाते हैं।

Solstudy solstudy log
क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
2उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment