Indian Modern History Study MCQ and Notes SolStudy नमस्कार आज इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को भारत के आधुनिक इतिहास के प्रश्न और उत्तर दिए जाएंगे यहां पर विस्तार पूर्वक सभी उत्तर को समझाया गया है जिससे आपका सभी टॉपिक के कॉन्सेप्ट रिवीजन हो जाएंगे यह सवाल अलग-अलग परीक्षाओं से लिए गए हैं।
इन प्रश्नों का हल करने के बाद आपका आधुनिक इतिहास को अच्छे से समझना आसान हो जाएगा और आप आधुनिक भारत के इतिहास के कांसेप्ट को बार-बार रिवीजन कर सकते हैं क्योंकि यहां पर सभी उत्तर को विस्तार पूर्वक बताया गया है जिससे आपको सभी प्रकार के तथ्य और जानकारी आसानी से प्राप्त होंगे तो जल्दी से इन प्रश्नों को देखें और उत्तर दें
Indian Modern History Study MCQ and Notes SolStudy
1. गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?
(a) 1599
(b)1699
(c) 1707
(d)1657
उत्तर-(b) गुरु गोविंद सिंह द्वारा ‘खालसा पंथ’ की स्थापना 1699 ई. में की गई थी। उनके द्वारा आरंभ ‘पाहुल प्रणाली’ में दीक्षित होने वाले व्यक्ति को खालसा कहा गया। अब गुरुपद समाप्त कर दिया गया और ‘गुरु ग्रंथ सहिब’ को ही प्रमुख रूप से गुरु का स्थान प्रदान किया गया।
2. अकाल तख्त का निर्माण किया था
(a) गुरु रामदास ने
(b) गुरु तेग बहादुर ने
(c) गुरु हरगोविंद ने
(d) गुरु नानक ने
उत्तर-(c) सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद ने अकाल तख्त की स्थापना की थी तथा उन्होंने सिखों को एक लड़ाकू जाति में परिवर्तित किया। उन्होंने अमृतसर की रक्षा हेतु लौहगढ़ किले का निर्माण भी कराया था।
3. गुरु नानक का जन्म स्थान कौन-सा था?
(a) गुरदासपुर
(b) अमृतसर
(c) लाहौर
(d) तलवंडी
उत्तर-(d) गुरु नानक का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के तलवंडी (ननकाना साहिब) में 1469 ई. में हुआ था। इनके पिता का नाम कालू मेहता तथा माता का नाम तृप्ता देवी था।
4. गुरु नानक देव (सिख धर्म के प्रवर्तक) का जन्म कहां हुआ था?
(a) अमृतसर
(b) आनंदपुर साहिब
(c) तलवंडी
(d) पटना साहिब
उत्तर-(c)
5. गुरु नानक का उत्तराधिकारी कौन है?
(a) गुरु अंगद
(b) गुरु रामदास
(c) गुरु अर्जुन
(d) गुरु हरगोविंद
उत्तर-(a) गुरु नानक के उत्तराधिकारी गुरु अंगद (1539-1552 ई.) थे। इन्होंने खादुर में गुरु गद्दी बनाई।
6. किस सिख गुरु ने स्वयं को ‘सच्चा बादशाह’ कहा था?
(a) गुरु गोविंद सिंह
(b) गुरु हरगोविंद
(c) गुरु तेग बहादुर
(d) गुरु अर्जुन देव
उत्तर-(d) गुरु अर्जुन देव ने स्वयं को ‘सच्चा बादशाह’ कहा था। इन्होंने 1604 ई. में आदिग्रंथ की रचना की। खुसरो को समर्थन देने के कारण जहांगीर ने 1606 ई. में इन्हें मृत्युदंड दे दिया।
7. सिक्खों का अंतिम गुरु निम्न में से कौन था?
(a) गुरु अर्जुन देव
(b) गुरु तेग बहादुर
(c) गुरु गोविंद सिंह
(d) गुरु अंगद देव
उत्तर-(c) सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु ‘गुरु गोविंद सिंह’ थे। इनको गुरुपद 1675 ई. में प्राप्त हुआ था जिस पर ये अपनी मृत्यु (1708 ई.) तक बने रहे।
8. रणजीत सिंह की राजनीतिक राजधानी लाहौर थी। किस नगर को उसकी धार्मिक राजधानी कहा जाता था?
(a) अमृतसर
(c) गुजरांवाला
(b) आनंदपुर साहिब
(d) पेशावर
उत्तर-(a) रणजीत सिंह की राजनीतिक राजधानी लाहौर जबकि धार्मिक राजधानी अमृतसर थी। इनका शासनकाल 1797 ई. से 1839 ई. तक था।
9. रणजीत सिंह को राजा की उपाधि किसने दी थी?
(a) दीवान शाह
(b) लॉर्ड लेक
(c) जमानशाह
(d) कश्मीर के राजा
उत्तर-(c) 1798 ई. में जमानशाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं। रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवा कर वापस भेंजवा दिया। बदले में जमान शाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दी। 1799 ई. में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया और अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि की। राजा की उपाधि उसे जमानशाह ने प्रदान किया था।
10. किस गवर्नर-जनरल ने रोपड़ में रणजीत सिंह का बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया था?
(a) मिंटो प्रथम
(b) विलियम बेंटिंक
(c) हेस्टिंग्स
(d) ऑकलैंड
उत्तर-(b) गवर्नर-जनरल विलियम बेंटिंक ने 1831 ई. में रोपण में रणजीत सिंह का बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया था।
11. नादिरशाह के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक निम्नलिखित में से कौन था?
(a) मुहम्मद शाह
(b) बहादुर शाह
(c) आलमगीर द्वितीय
(d) शाह आलम द्वितीय
उत्तर-(a) नादिर शाह ने 1739 ई. में आक्रमण किया था। इस दौरान दिल्ली का शासक मुहम्मद शाह था। नादिर शाह ने 1739 ई. में करनाल के युद्ध में मुहम्मद शाह को पराजित करके दिल्ली के शाही खजाने, मोती, हीरे, जवाहरात एवं विश्व प्रसिद्ध मयूर सिंहासन (तख्ते ताऊस) पर अधिकार कर लिया। नादिर शाह के नाम का खुत्बा पढ़ा गया तथा सिक्के जारी किए गए। नादिर शाह दिल्ली में लगभग दो मास ठहरा। वापस जाते समय नादिर शाह ने मुहम्मद शाह को पुनः मुगल साम्राज्य का सम्राट घोषित कर दिया, खुत्बा पढ़ने और सिक्के चलाने का अधिकार भी लौटा दिया।
12. निम्न में से किस लड़ाई में नादिर शाह ने मुगल सम्राट मुहम्मद शाह को पराजित किया था?
(a) दिल्ली
(c) पानीपत
(b) करनाल
(d) कानपुर
उत्तर-(b)
13. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था?
(a) सफदरजंग
(b) सआदत खां
(c) शुजाउद्दौला
(d) आसफुद्दौला
उत्तर-(b) अवध राज्य अंग्रेजी और मराठा राज्यों के बीच में था। यह पश्चिम में कन्नौज से लेकर पूर्व में कर्मनाशा नदी तक फैला हुआ था। इसे बफर राज्य के रूप में जाना जाता है। अवध राज्य ने अंग्रेजी साम्राज्य के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक सआदत खां (बुरहानुलमुल्क) था।
14. दूसरे एंग्लो-मैसूर युद्ध में गवर्नर जनरल कौन था?
(a) लॉर्ड वेल्सले
(c) सर जॉन शोर
(b) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(d) वॉरेन हेस्टिंग्स
उत्तर-(d) द्वितीय एंग्लो-मैसूर युद्ध (1780-84 ई.) के समय बंगाल का गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स (1774-85 ई.) था। इस युद्ध के दौरान घायल होने के कारण 7 दिसंबर, 1782 को हैदरअली की मृत्यु हो गई।
15. टीपू सुल्तान कहां का शासक था?
(a) मगध
(b) हैदराबाद
(c) मैसूर
(d) विजयनगर
उत्तर-(c) टीपू सुल्तान मैसूर का शासक था। 20 नवंबर, 1750 में जन्में टीपू सुल्तान का पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान साहब था जो अपने पिता (हैदर अली) की मृत्यु के बाद 1782 ई. में मैसूर का शासक बना।
16. मुर्शिद कुली खान, अली वर्दी खान और सिराजुद्दौला कहां के नवाब थे ?
(a) लखनऊ
(c) हैदराबाद
(b) वाराणसी
(d) बंगाल
उत्तर-(d) मुर्शिद कुली खान, अली वर्दी खान और सिराजुद्दौला बंगाल के नवाब थे।
17. तथाकथित ‘काल कोठरी’ दुर्घटना किस बात का उल्लेख करती है?
(a) अंग्रेज कैदियों के सिर को काले नकाब से ढकना।
(b) 123 अंग्रेजों की एक छोटे से कमरे में तथाकथित कैद जिसके परिणामस्वरूप उनमें से अधिकांश की मृत्यु हो गई।
(c) अंग्रेज कैदियों को एक पैलेस में बंद करके रखना।
(d) अंग्रेज महिलाओं और बच्चों को बिना खिड़की वाले कमरे में कैद करना।
उत्तर-(b) ‘काल कोठरी’ (ब्लैक होल त्रासदी) की घटना बंगाल में 20 जून, 1756 को घटित हुई थी, जिसमें 123 अंग्रेजों को एक छोटे से कमरे में तथाकथित कैद किया गया जिसके परिणामस्वरूप उनमें से अधिकांश की मृत्यु हो गई।
18. ब्लैक होल त्रासदी कहां घटी थी?
(a) कलकत्ता
(b) मुर्शिदाबाद
(c) ढाका
(d) मुंगेर
उत्तर-(a) ब्लैक होल त्रासदी 20 जून, 1756 को कलकत्ता में घटित हुई थी।
19. 1757 में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला के साथ किसने विश्वासघात किया था?
(a) हैदरअली
(b) मीर कासिम
(c) मीर जाफर
(d) अवध के नवाब
उत्तर-(c) 23 जून, 1757 को हुए प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला के साथ मीर जाफर ने विश्वासघात किया था। इस युद्ध में मीर जाफर नवाब का सेनानायक था। इस युद्ध के बाद कंपनी को 24 परगने की जमींदारी प्राप्त हुई।
20. प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था?
(a) सिराजुद्दौला
(b) मीर जाफर
(c) मीर कासिम
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
21. प्लासी की लड़ाई किसके बीच लड़ी गई थी?
(a) मीर जाफर और रॉबर्ट क्लाइव
(b) मीर कासिम और रॉबर्ट क्लाइव
(c) सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव
(d) दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं
उत्तर-(c) प्लासी की लड़ाई (23 जून, 1757) बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला व बंगाल के गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव के बीच लड़ी गई थी। मीर जाफर के विश्वासघात के कारण नवाब की हार हुई। बंगाल का अगला नवाब मीर जाफर को बनाया गया।
22. ब्रिटिश ने पंजाब को निम्नलिखित में से किस सन् में अपने राज्य में मिलाया था?
(a) 1828 ई.
(c) 1849 ई.
(b) 1831 ई.
(d) 1856 ई.
उत्तर-(c) लॉर्ड डलहौजी ने गुजरात युद्ध के बाद 1849 ई. में पंजाब का विलय ब्रिटिश साम्राज्य में किया था। 1849 ई. में पंजाब की प्रशासनिक व्यवस्था तीन सदस्यों की एक कमेटी को सौंपी गई। हेनरी लॉरेंस को प्रशासनिक व्यवस्था, जॉन लॉरेंस को भू-राजस्व प्रबंध तथा चार्ल्स मैस्सन को न्याय विभाग का अध्यक्ष बनाया गया। इस प्रकार पंजाब राज्य ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बन गया।
23. पुर्तगाली संस्कृति के अवशेष भारत में कहां पाए जाते हैं?
(a) गोवा
(c) कन्नौर
(b) कालीकट
(d) कोचीन
उत्तर-(a) पुर्तगाली संस्कृति के व्यापक अवशेष भारत के गोवा राज्य में पाए जाते हैं। इसके कुछ अवशेष कोचीन से भी प्राप्त हुए हैं, परंतु व्यापकता को देखते हुए विकल्प (a) सही है।
24. निम्नलिखित में से किस युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को पूरी तरह परास्त कर दिया था?
(a) वांडीवॉश की लड़ाई
(b) बक्सर की लड़ाई
(c) प्लासी की लड़ाई
(d) अडयार की लड़ाई
उत्तर-(a) वांडीवॉश का युद्ध (1760 ई.) अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच निर्णायक युद्ध हुआ जिसमें फ्रांसीसी पराजित हुए। इस प्रकार कर्नाटक का तीसरा युद्ध अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के भारत में रहने एवं शासन करने के लिए निर्णायक रहा, जिसमें फ्रांसीसियों के भाग्य का पत्ता भारत से कट गया तथा अंग्रेजी शासन का सूर्योदय हो गया।
25. निम्न में से किस युद्ध से भारत में फ्रांसीसियों के भाग्य का निर्णय हुआ था?
(a) वांडीवॉश की लड़ाई
(b) प्रथम कर्नाटक युद्ध
(c) बक्सर की लड़ाई
(d) प्लासी की लड़ाई
उत्तर-(a)
| क्रम संख्या | महत्वपूर्ण निर्देश |
| 1 | SolStudy.in पर आप सभी को यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और यदि जॉब की जानकारी देख रहें हैं तो ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। |
| 2 | उम्मीदवार आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। |
| 3 | इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें। |
हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।